IPL 2026 Orange Cap: वैभव सूर्यवंशी-अभिषेक शर्मा में लगी रेस, केएल राहुल भी पीछे-पीछे, गिल 5वें पर
IPL 2026 Orange Cap: आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस रोमांचक हो गई है. अभिषेक शर्मा सबसे आगे हैं, जबकि वैभव सूर्यवंशी, केएल राहुल, हेनरिख क्लासेन और शुभमन गिल भी टॉप रन स्कोरर्स की लिस्ट में शामिल हैं. आइए जानते हैं टॉप 5 में कौन कौन से खिलाड़ी हैं.
रन मशीन बने अभिषेक शर्मा
आईपीएल 2026 में अब तक बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला है, लेकिन सबसे ऊपर नाम है अभिषेक शर्मा का. सनराइजर्स हैदराबाद के इस विस्फोटक ओपनर ने 8 मैचों में 380 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में बढ़त बना रखी है. उनका सर्वाधिक स्कोर 135* रहा है, जो इस सीजन की सबसे दमदार पारियों में गिना जा रहा है.
वैभव सूर्यवंशी ने मचा रहे तहलका
राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है. उन्होंने 8 मैचों में 357 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 234.86 का रहा है, जो इस लिस्ट में सबसे ज्यादा है. वैभव ने इस सीजन एक शतक और दो अर्धशतक भी जड़े हैं.
केएल राहुल की शानदार कंसिस्टेंसी
दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल भी 357 रन बनाकर बराबरी पर हैं, लेकिन बेहतर औसत के कारण वह खास चर्चा में हैं. राहुल ने 7 मैचों में 59.50 की औसत से रन बनाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 152* रहा है, जो इस सीजन की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियों में शामिल है.
हेनरिक क्लासेन का मिडिल ऑर्डर में धमाका
सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिख क्लासेन ने मिडिल ऑर्डर में टीम के लिए अहम योगदान दिया है. क्लासेन ने 8 मैचों में 349 रन बनाए हैं और 3 अर्धशतक लगाए हैं. उनकी फिनिशिंग क्षमता SRH के लिए बड़ा हथियार बनकर उभरी है.
शुभमन गिल भी पीछे नहीं
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 मैचों में 330 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 148.64 रहा है और उन्होंने लगातार टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई है. गिल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 86 रन रहा है.
ऑरेंज कैप की रेस हुई बेहद रोमांचक
आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है. अभिषेक शर्मा फिलहाल टॉप पर हैं, लेकिन वैभव सूर्यवंशी और केएल राहुल उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं. आने वाले मैचों में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाकर सीजन का ऑरेंज कैप विजेता बनता है.