Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • मंगलवार को किस कलर का कपड़ा पहनने से नहीं होती है पैसे की कमी? तुरंत एक्सेप्ट होता प्रपोजल; बरसती है हनुमान जी की कृपा

मंगलवार को किस कलर का कपड़ा पहनने से नहीं होती है पैसे की कमी? तुरंत एक्सेप्ट होता प्रपोजल; बरसती है हनुमान जी की कृपा

Tuesday Color: मंगलवार का दिन हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है और इसे शक्ति, साहस और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन अगर आप सही रंग के कपड़े पहनते हैं, तो आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का संचार होता है और रुके हुए काम भी बनने लगते हैं. खास रंग पहनने से न सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि भगवान हनुमान की कृपा भी प्राप्त होती है. अगर आप चाहते हैं कि आपका हर काम मंगलमय हो और दिन भर सफलता आपका साथ दे, तो जानिए मंगलवार को कौन सा रंग पहनना आपके लिए सबसे शुभ रहेगा.

Last Updated: April 20, 2026 | 5:24 PM IST
Mangalwar ko Kis Rang Ka Kapde Pehne - Photo Gallery
1/6

हर हफ़्ते का दिन किसी खास देवता या ग्रह से जुड़ा

हिंदू धर्म में हर हफ़्ते का दिन किसी खास देवता या ग्रह से जुड़ा होता है. इसी तरह, मंगलवार भगवान हनुमान और मंगल ग्रह को समर्पित है.

Mangalwar ko Kis Rang Ka Kapde Pehne - Photo Gallery
2/6

हनुमान जी को कौन सा रंग है पसंद?

ज्योतिष के अनुसार भगवान हनुमान को केसरिया रंग पसंद है जबकि मंगल ग्रह लाल रंग से जुड़ा है. लाल रंग हिम्मत, एनर्जी और आत्मविश्वास का प्रतीक है, जबकि नारंगी रंग उत्साह, आध्यात्मिकता और पॉजिटिविटी को बढ़ावा देता है.

Mangalwar ko Kis Rang Ka Kapde Pehne - Photo Gallery
3/6

ये रंग पहनना शुभ

इन कारणों से मंगलवार को लाल और केसरिया रंग पहनना बहुत शुभ माना जाता है. मंगलवार को ये रंग पहनने से मंगल का असर होता है, जिससे काम में सफलता और भगवान हनुमान का आशीर्वाद मिलता है.

Mangalwar ko Kis Rang Ka Kapde Pehne - Photo Gallery
4/6

ये रंग पहनने  से  मंगल दोष होता है शांत

ज्योतिष के अनुसार मंगलवार को लाल कपड़े पहनने से कुंडली में मंगल दोष भी शांत होता है. अगर आपको अपनी नौकरी या बिज़नेस से जुड़ी परेशानियां आ रही हैं, या आप किसी मुकदमे का सामना कर रहे हैं, तो मंगलवार को लाल कपड़े पहनना शुभ रहेगा.

Mangalwar ko Kis Rang Ka Kapde Pehne - Photo Gallery
5/6

सूर्य को दें अर्घ्य

मंगलवार को सुबह नहाने के बाद लाल कपड़े पहनकर सूर्य को अर्घ्य देना शुभ होता है. साथ ही, लाल कपड़े पहनकर हनुमान जी की पूजा करने से भी शुभ फल मिलेंगे.

Mangalwar ko Kis Rang Ka Kapde Pehne - Photo Gallery
6/6

पहन सकते हैं ये भी रंग

अगर किसी वजह से लाल या केसरिया रंग पहनना मुमकिन न हो या आपके पास इन रंगों के कपड़े न हों, तो आप मंगलवार को क्रीम, लेमन येलो, पिंक कलर भी पहन सकते हैं.

More News