रात में सुरक्षित तरीके से कैसे ड्राइव करें कार? अपनाएं ये आसान टिप्स, नहीं आएगी नींद
Night Driving Safety tips: ड्राइविंग करना आज के समय में केवल एक शौक नहीं है, बल्कि जरूरत है. कई बार हमें रात में भी कार ड्राइव करनी पड़ जाती है. रात में ड्राइविंग करना दिन के मुकाबले ज्यादा मुश्किल माना जाता है. कम रोशनी, थकान के साथ-साथ सामने से आने वाली कारें रात में काफी जोखिमभरी होती हैं. ऐसे में अगर ड्राइवर को नींद आ जाए तो स्थिति और खराब हो सकती है.
इसलिए रात में ड्राइविंग भी सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए आपको कुछ टिप्स जरूर फॉलो करनी चाहिए. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
स्पीड कंट्रोल में रखें
आमतौर पर दिन के मुकाबले सड़क की विज़िबिलिटी रात में कम हो जाती है. ऐसे में सामने से कोई भी कार या वाहन अचानक से आ सकता है. इसलिए सुरक्षित ड्राइविंग के लिए हमेशा कार को धीरे ड्राइव करें.
हेडलाइट की जांच करें
अगर आप रात के समय कार लेकर कहीं बाहर जा रहे हैं तो ऐसे में सबसे पहले आपको अपनी कार की हेडलाइट्स को चेक कर लेना चाहिए. इसके अलावा इंडिकेटर की कंडीशन भी देख लें.
थकान से बचें
रात के समय कार ड्राइव करते समय अक्सर हमें नींद आने लगती है या काफी थकान हो जाती है. इसलिए इससे बचने के लिए आपको लंबी ड्राइव करने के बजाय कुछ-कुछ समय कार रोककर ब्रेक भी लेना चाहिए.
अन्य कारों से बनाएं दूरी
अगर आप रात के समय कार को ड्राइव कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में आपको अपने आगे चल रहे अन्य वाहनों से दूरी बनाकर चलना चाहिए. इससे ब्रेक लगाने में आसानी रहती है.
मोबाइल का इस्तेमाल न करें
रात में ड्राइविंग के दौरान आपको फोन का इस्तेमाल करते समय पूरी तरह से बचना चाहिए. फोन का इस्तेमाल करने से आपका ध्यान भटक सकता है और कई बार नींद भी आ सकती है.
हाई बीम का करें इस्तेमाल
अगर आप रात के समय कार को ड्राइव कर रहे हैं तो ऐसे में हाई बीम का सही इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. इससे एक्सीडेंट होने से बचाव रहता है साथ ही साथ आपका वाहन सुरक्षित रहता है.