Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • 20 डिग्री से कम तापमान में एसी चलाना सही या गलत? जाने क्या हैं नुकसान, जो जेब और सेहत पर पड़ते हैं भारी

20 डिग्री से कम तापमान में एसी चलाना सही या गलत? जाने क्या हैं नुकसान, जो जेब और सेहत पर पड़ते हैं भारी

Summer AC Tips: गर्मियों के मौसम की शुरुआत होते ही सभी घरों में कूलर और एसी चलाए जाने लगते हैं. तेज धूप के कारण हो रही गर्मी से घर और लोगों को ठंडक देने के लिए लोग बिना कुछ जाने और सोचे-समझे एसी का टेम्परेचर 18 या उससे कम तापमान रख लेते हैं. लोगों को लगता है कि इससे कमरा जल्दी ठंडा हो जाएगा और ऐसा करने से गर्मी से तुरंत राहत मिल जाएगी. हालांकि लोगों की ये आदत उनकी एसी और जेब के साथ ही सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है. बता दें कि 20 डिग्री से नीचे एसी के टेम्परेचर को सेट नहीं करना चाहिए.

Last Updated: April 21, 2026 | 3:42 PM IST
Electricity Bill - Photo Gallery
1/6

बिजली बिल

अगर आप एसी का टेंपरेचर 20 डिग्री से नीचे सेट करते हैं, तो इसका असर आपके बिजली बिल पर पड़ सकता है. 20°C से नीचे टेंपरेचर सेट करने से बिजली बिल ज्यादा बढ़ सकता है.

AC breaks down - Photo Gallery
2/6

एसी हो जाता है खराब

अगर आप कम टेंपरेचर पर एसी चलाते हैं, तो एसी की अंदरूनी मशीन खराब हो सकती है. ऐसा करने से मशीन की लाइफ कम हो जाती है. बार-बार एसी रिपेयर कराने की जरूरत पड़ सकती है.

Overheating - Photo Gallery
3/6

ओवरहीटिंग

अगर आप गर्मी के मौसम में ज्यादा देर तक बहुत कम टेंपरेचर पर एसी चलाते हैं, तो इससे आउटडोर यूनिट हीट हो सकती है. साथ ही एसी में आग लगने और शॉर्ट सर्किट का खतरा भी बढ़ जाता है.

It could affect your health - Photo Gallery
4/6

सेहत पर पड़ सकता है असर

20°C से नीचे टेंपरेचर सेट करने पर आपका कमरा तो ठंडा हो जाएगा लेकिन घर के बाहर गर्मी और अंदर सर्दी के कारण आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है. इससे आपको सर्दी, जुकाम और शरीर दर्द जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं.

At what temperature should I set the AC? - Photo Gallery
5/6

कितने टेंपरेचर पर सेट करें एसी?

अगर आप इस तरह की समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो आपको एसी को सही टेंपरेचर पर सेट करना चाहिए. एसी को 25 से 28 डिग्री पर सेट करना चाहिए. इससे आपका कमरा सेट रहेगा.

Close the doors and windows - Photo Gallery
6/6

दरवाजे-खिड़कियां करें बंद

एसी चलाते समय ध्यान रखें कि दरवाजे और खिड़कियां सही से बंद रखें , ताकि बाहर की गर्म हवा अंदर न आ सके. इससे आपका कमरा जल्दी ठंडा हो जाएगा.

More News