Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • कार में क्या होती हैं वेंटिलेटेड सीट्स? गर्मियों में कैसे मिलता है आराम, गाड़ियों में क्यों पॉपुलर है ये फीचर

कार में क्या होती हैं वेंटिलेटेड सीट्स? गर्मियों में कैसे मिलता है आराम, गाड़ियों में क्यों पॉपुलर है ये फीचर

ventilated seats in car: आजकल कार खरीदते समय लोग सिर्फ माइलेज या लुक्स ही नहीं, बल्कि कंंफर्ट को भी ध्यान में रखते हैं. अगर आपकी कार कंफर्टेबल नहीं है तो ऐसे में आपको प्रीमियम फील नहीं होता है. आजकल एक जबरदस्त फीचर काफी ट्रेंड में है, जोकि कार में वेंटिलेटेड सीट्स का है. आजकल कई लग्जरी बल्कि, आम कारों में भी वेंटिलेटेड सीट्स का ऑप्शन दिया जाता है.

अगर आपने कभी गर्मी में कार की सीट पर बैठते ही पसीना महसूस किया है, तो यह फीचर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. चलिए जानते हैं ये कैसे काम करता है. 

Last Updated: April 20, 2026 | 5:27 PM IST
what is ventilated seats - Photo Gallery
1/6

वेंटिलेटेड सीट्स क्या होती हैं?

वेंटिलेटेड सीट्स एक ऐसी सीट्स होती हैं जिनमें छोटे-छोटे एयर वेंट यानि छेद दिए जाते हैं. देखा जाए तो सीट्स अंदर फैन या ब्लोअर भी होता है, जो हवा को सीट के अंदर से पास करता है. इससे आपको गर्मी का एहसास नहीं होता है.

how this feature works - Photo Gallery
2/6

कैसे काम करता है यह फीचर?

जानकारी के मुताबिक वेंटिलेटेड सीट्स आपको गर्मी और पसीने से बचाता है. सीट्स में लगे फैन हवा को खींचते या बाहर निकालते हैं, इससे हवा सीट के छेदों तक भी पहुंचती है.

क्यों पॉपुलर हो रहा है यह फीचर?

भारत में गर्मी इतनी ज्यादा होती है कि लोग कार में ऐसी चलने के बावजूद बैठे-बैठे गर्मी से बेहाल हो जाते हैं. इसलिए इस समस्या को देखते हुए अब मिड रेंज कारों में भी यह फीचर दिया जाने लगा है.

prevents sweating - Photo Gallery
4/6

पसीने से मिलती है राहत

गर्मी को देखते हुए यह फीचर काफी किफायती माना जाता है. इससे आपको लगातार हवा के प्रवाह से पीठ और जांघों में पसीना नहीं आता है. इसके साथ ही सामान्य सीटों के मुकाबले जल्दी ठंडक का भी एहसास होता है.

for whom is mandatory - Photo Gallery
5/6

किन लोगों के लिए जरूरी?

देखा जाए तो यह फीचर उन लोगों के लिए ज्यादा जरूरी है, जो आमतौर पर गर्म इलाकों में रहते हैं और ज्यादातर लंबी ड्राइव्स करते हैं. इस फीचर के होने से उन्हें पसीने की समस्या नहीं होती है.

easy drive - Photo Gallery
6/6

सफर होता है आरामदायक

अगर आपकी कार में वेंटिलेटेड सीट्स का ऑप्शन दिया गया है तो ऐसे में आपका सफर काफी आसान और आरामदायक भी हो जाता है. इसलिए यह फीचर काफी अच्छा माना जाता है.

More News