Live TV
Search
Home > क्राइम > Jamui Double Murder Case: बेटे की करतूत ने खोली बाप की ‘क्राइम कुंडली’, हाथ लगा 23 साल से फरार मुजरिम; पुलिस ने फिर खोली ‘डबल मर्डर’ फाइल

Jamui Double Murder Case: बेटे की करतूत ने खोली बाप की ‘क्राइम कुंडली’, हाथ लगा 23 साल से फरार मुजरिम; पुलिस ने फिर खोली ‘डबल मर्डर’ फाइल

Jamui Double Murder Case: बिहार के जमुई में पुलिस ने छेड़छाड़ मामले की जांच के दौरान 23 साल पुराने दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपी गनौरी यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Written By:
Edited By: Hasnain Alam
Last Updated: 2026-09-25 22:31:05

Mobile Ads 1x1

Jamui Double Murder Case: बिहार का जमुई जिला इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है. कुछ दिनों पहले यहां का वीडियो पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया था. जिसके बाद इस मामले में पुलिस जोरों-शोरों से काम कर रही है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है. यहां तक की मुख्य आरोपी नंदन यादव को एनकाउंटर के बाद हिरासत में लिया गया. पुलिस यहां तक ही नहीं रुकी, वह आरोपी के पूरी क्राइम हिस्ट्री का ब्योरा खोल कर बैठ गई है. जिसपर पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है. 

जमुई कांड में नया खुलासा

वहीं अब मुख्य आरोपी नंदन यादव के पिता गनौरी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने ये एक्शन 23 साल पुराने दो सगे भाईयों की हत्या मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बता दें कि, घटना की शुरूआत 19 सितंबर को हुई थी. जहां एक 10वीं क्लास की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की सारी हदें पार कर दी गई. लड़की के साथ एक छात्र भी मौजूद था. पुलिस ने घटना के बाद जब इस मामले में काम करना शुरू किया, तो सबसे पहले मुख्या आरोपी नंदन यादव पर शिकंजा कसा गया. 22 सितंबर को पुलिस और अपराधियों के बीच प्रतापपुर नदी घाट के पास मुठभेड़ हुई. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. 

पिता की क्राइम कुंडली 

नंदन यादव से जब इस मामले में पूछताछ की गई और उसके पारिवारिक क्राइम कुंडली की जांच की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए. जानकारी के बाद पता लगा कि नंदन यादव का पिता गनौरी यादव भी अपराध में लिप्त है और साल 2003 से डबल मर्डर केस में फरार चल रहा है. फिर क्या था, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गनौरी यादव को उसके गांव प्रतापपुर में गिरफ्तार कर लिया. 

ये भी पढ़ें:  Delhi Riots Case: शरजील इमाम को 7 दिन की अंतरिम जमानत, चचेरे भाई की शादी में होंगे शामिल

2003 में डबल मर्डर कांड

पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक, 3 अप्रैल 2003 को  प्रतापपुर गांव में ठेकेदारी को लेकर दो पक्षों में खूनी विवाद हुआ. इस विवाद में डीपी यादव और पुणे यादव नाम के दो सगे भाई की हत्या कर दी गई. हत्याकांड के बाद मृतक की मां संसारी देवी ने पुलिस में FIR दर्ज कराई. जिसमें गनौरी यादव मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आया. घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था. अब सालों बाद पुलिस ने बेटे के कांड के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. पुलिस के मुताबिक, बाप-बेटे की आपराधिक हिस्ट्री की जांच की जा रही है. 

ये भी पढ़ें:  Azamgarh Crime: आजमगढ़ में 8 घंटे का खौफनाक ऑपरेशन: पत्नी, बेटे और 2 पुजारियों की हत्या के बाद बच्चों को बनाया बंधक, एनकाउंटर में आरोपी ढेर

MORE NEWS