Punjab News: जालंधर में गुरुवार शाम एक कथित खूनी झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि वाल्मीकि मोहल्ला, गढ़ इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कथित तौर पर तलवारें निकल आईं और इलाके में अफरातफरी मच गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार शाम लगभग 4:25 बजे की बताई जा रही है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोगों के बीच मारपीट हुई. इसी दौरान एक युवक तलवारें लहराते हुए घर से निकल आया और उसने एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ तलवार से वार कर दिए. इसके बाद उसने पास में खड़े एक और व्यक्ति पर हमला कर दिया. कहा जा रहा है कि जिन लोगों पर तलवार से हमला किया गया, उनमें से एक की मौत हो गई है. हालांकि अभी इस बात की सटीक पुष्टि नहीं हो सकी है.
🚨 Jalandhar | Sword Attack Reported in Valmiki Mohalla Garha
A dispute reportedly broke out in Valmiki Mohalla Garha Jalandhar at around 4:25 PM on Thursday allegedly over an old rivalry The situation reportedly escalated with swords allegedly being used in the attack
Chaos… pic.twitter.com/dKc6tNvS1W
— Sahil chabra (@sahii199) September 24, 2026
पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप
बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत पुरानी रंजिश को लेकर हुई थी. शुरुआती सूचना के अनुसार, कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच टकराव बढ़ गया और कथित तौर पर धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया. घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में भी दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ देर के लिए इलाके में भगदड़ जैसे हालात बन गए थे.
युवक की मौत की खबर से मचा हड़कंप
इस झड़प में एक युवक की मौत होने की बात सामने आ रही है. हालांकि, मृतक की पहचान और मौत की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बताई जा रही है. शुरुआती जानकारी में यह भी कहा जा रहा है कि वारदात के बाद कथित आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात सामने आई है.
ये भी पढ़ें: सिक्किम में हाल बेहाल; जनजीवन अस्त-व्यस्त, मिट्टी और मलबे के साथ भूस्खलन, हैरान कर देगा Video