Live TV
Search
Home > क्राइम > Haridwar Triple Talaq Case: चाचा के साथ निकाह कर हलाला…खुद की बीवी से पति की घिनौनी डिमांड; क्या सच में वापसी का रास्ता होता है कठिन?

Haridwar Triple Talaq Case: चाचा के साथ निकाह कर हलाला…खुद की बीवी से पति की घिनौनी डिमांड; क्या सच में वापसी का रास्ता होता है कठिन?

Haridwar Triple Talaq Case: हरिद्वार में महिला ने पति पर तीन तलाक देने और चाचा से निकाह-हलाला की शर्त रखने का आरोप लगाया. पिता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-09-25 13:41:00

Mobile Ads 1x1

Triple-Halala Case: हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में तीन तलाक से जुड़ा एक मामला सामने आया है. एक महिला के परिवार ने उसके पति पर मायके पहुंचकर कथित तौर पर तीन बार तलाक देने और इसके बाद दोबारा ससुराल भेजने के लिए चाचा से निकाह-हलाला की शर्त रखने का आरोप लगाया है. मामले में महिला के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

चाचा संग करना होगा हलाला 

पुलिस के मुताबिक, बादशाहपुर पथरी निवासी मोहम्मद शहीद पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद उमर ने थाने में तहरीर दी है. शिकायत में बताया गया कि उनकी बेटी शमा परवीन का निकाह 20 जून 2020 को लक्सर के दरगाहपुर निवासी वाजिद पुत्र जाकिर के साथ हुआ था. आरोप है कि शादी के बाद से ही वाजिद अपनी पत्नी को परेशान करता था. शिकायत में गाली-गलौज और मारपीट के भी आरोप लगाए गए हैं. दंपती के दो बच्चे हैं.

मायके पहुंचकर तीन तलाक देने का आरोप

शिकायत के अनुसार, 12 सितंबर 2026 की शाम वाजिद अपनी पत्नी शमा और दोनों बच्चों को लेकर उसके मायके पहुंचा. आरोप है कि परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में उसने शमा को कथित तौर पर तीन बार तलाक कहा. इसके बाद आरोप है कि शमा को दोबारा ससुराल भेजने के लिए वाजिद के चाचा इरशाद से निकाह-हलाला की शर्त रखी गई.

ये भी पढ़ें: ओडिशा में जमुई जैसा कांड, पहले रास्ता रोका, फिर कपल से मारपीट और वीडियो वायरल! 3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस कर रही मामले की जांच 

इस मामले में पुलिस ने वाजिद पुत्र जाकिर और इरशाद पुत्र जमीर, दोनों निवासी दरगाहपुर, लक्सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पथरी थाने के एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: हीरो बनने पहुंचे मुंबई, अखबार में की नौकरी, सांप से डर फिर भी किया खतरनाक सीन; 380 फिल्मों में बने विलेन

MORE NEWS