Bigg Boss Malayalam Vs Bigg Boss Hindi: मशहूर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ का नया सीजन शुरू होते ही एक बार फिर घर के अंदर ड्रामा, प्यार, तकरार और जबरदस्त एंटरटेनमेंट देखने को मिलने वाला है. हिंदी के साथ-साथ इस शो के अलग-अलग भाषाई वर्जन भी दर्शकों के बीच खूब चर्चा में हैं. इन्हीं में से एक है ‘बिग बॉस मलयालम’, जिसका नया सीजन भी दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. ऐसे में हर किसी की नजर सिर्फ कंटेस्टेंट्स पर ही नहीं, बल्कि शो को होस्ट करने वाले स्टार की फीस पर भी है. तो आइए जानते हैं, इस बार ‘बिग बॉस मलयालम’ के होस्ट को कितनी फीस मिल रही है?
बिग बॉस हिंदी सलमान खान की फीस
‘बिग बॉस हिंदी’ को देश के सबसे पॉपुलर रिएलिटी शोज में गिना जाता है. सलमान खान लंबे समय से इस शो का चेहरा बने हुए हैं. सीजन 4 से लेकर सीजन 19 तक उन्होंने शो को होस्ट किया है. अब वह ‘बिग बॉस 20’ में भी होस्ट के तौर पर वापसी कर रहे हैं. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2015 तक सलमान खान को हर एपिसोड के लिए करीब 8 से 10 करोड़ रुपये मिलते थे. वहीं, ‘बिग बॉस 13’ में उनकी फीस बढ़कर 13 से 15 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड हो गई थी. इस सीजन में सलमान की कुल फीस 350 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई थी. रिपोर्ट के अनुसार, ‘बिग बॉस 20’ के लिए सलमान को हर वीकेंड करीब 15 करोड़ रुपये फीस मिलने वाली है.
बिग बॉस मलयालम- मोहनलाल की फीस
‘बिग बॉस मलयालम’ की पहचान सुपरस्टार मोहनलाल से भी जुड़ी है. वह शो के पहले सीजन यानी 2018 से ही इसके होस्ट हैं. अब 2026 में वह ‘बिग बॉस मलयालम’ के 8वें सीजन को भी होस्ट कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहनलाल पूरे सीजन के लिए करीब 24 से 30 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Nayi Naveli Teaser: यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का खौफनाक राज, दुल्हन को बताया डायन; ‘तुंबाड’ जैसी दिखी मिस्ट्री
हर भाषा में लोकप्रिय है बिग बॉस
‘बिग बॉस’ के अलग-अलग भाषाओं वाले शो अपने-अपने दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. वहीं, इन शोज के होस्ट भी शो की सफलता में अहम भूमिका निभाते हैं. सलमान खान और मोहनलाल जैसे बड़े सितारे लंबे समय से बिग बॉस से जुड़े हुए हैं और उनकी फीस भी उनकी लोकप्रियता के मुताबिक काफी ज्यादा है. दोनों ही स्टार्स अपने-अपने अंदाज में शो को खास बनाते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस सीजन दर्शकों को कौन सा बिग बॉस वर्जन सबसे ज्यादा पसंद आता है.
ये भी पढ़ें: KBC 18: कानपुर के उद्देश्य सचान का कमाल! 12.50 लाख जीते, 25 लाख के सवाल पर लिया क्विट