Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Samay Raina Girlfriend: एक जैसी दीवार, पहाड़ों वाली छुट्टियां और डिलीट पोस्ट… क्या साथ हैं Samay Raina और Medha Shankr?

Samay Raina Girlfriend: एक जैसी दीवार, पहाड़ों वाली छुट्टियां और डिलीट पोस्ट… क्या साथ हैं Samay Raina और Medha Shankr?

Samay Raina Girlfriend | Samay Raina-Medha Shankar Dating Rumours: समय रैना और मेधा शंकर की सोशल मीडिया पोस्ट ने नई चर्चा छेड़ दी है. तस्वीरों और लोकेशन में समानता देखकर फैंस दोनों के साथ घूमने के कयास लगा रहे हैं.

Written By:
Edited By: Sujeet Kumar
Last Updated: 2026-09-11 16:41:18

Mobile Ads 1x1

Samay Raina Girlfriend | Samay Raina-Medha Shankar Dating Rumours: समय रैना और मेधा शंकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. दोनों की हालिया पोस्ट और स्टोरीज को फैंस आपस में जोड़कर देख रहे हैं. कुछ यूजर्स का दावा है कि उनकी तस्वीरों में नजर आ रही जगह एक जैसी लग रही है. इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के साथ छुट्टियां मनाने की अटकलें शुरू हो गई हैं. हालांकि, समय रैना और मेधा शंकर ने अपने रिश्ते को लेकर अब तक कोई सार्वजनिक पुष्टि नहीं की है. यह चर्चा ऐसे समय में शुरू हुई है, जब समय रैना ने कॉमेडियन शेरॉन वर्मा के साथ अपनी डेटिंग की अफवाहों पर सफाई दी थी.

मेधा की डिलीट की गई पोस्ट बनी चर्चा की वजह

सोशल मीडिया यूजर्स ने मेधा शंकर की एक कथित डिलीट की गई तस्वीर पर ध्यान दिया. तस्वीर में मेधा हरे रंग की टी-शर्ट पहने एक कमरे में नजर आ रही थीं. लेकिन लोगों का ध्यान उनके कपड़ों से ज्यादा तस्वीर के पीछे दिख रही दीवार पर गया. कुछ यूजर्स ने दावा किया कि तस्वीर में दिख रही ग्रे रंग की दीवार समय रैना के हालिया रैप वीडियो में नजर आने वाली दीवार जैसी है. इसके बाद दोनों की तस्वीरें एक ही जगह की होने की चर्चा शुरू हो गई. हालांकि, दोनों ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

पहाड़ों की छुट्टियों को लेकर भी कयास

कुछ फैंस ने दोनों की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट में दिख रही जगहों की तुलना भी की. एक यूजर ने दावा किया कि समय और मेधा दोनों पहाड़ी इलाके में छुट्टियां मना रहे हैं. दीवारों के रंग और तस्वीरों में दिख रहे बैकग्राउंड को लेकर भी लोगों ने सवाल उठाए. हालांकि, ये सभी सोशल मीडिया यूजर्स के अनुमान हैं और इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

डिलीट पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

 कुछ यूजर्स ने समय रैना की कथित तौर पर डिलीट की गई एक पोस्ट का भी जिक्र किया. इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल करना शुरू कर दिया कि आखिर वह पोस्ट क्यों हटाई गई. कुछ फैंस ने इसे मेधा से जोड़कर भी देखा.

‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में साथ नजर आए

 समय रैना और मेधा शंकर का प्रोफेशनल कनेक्शन भी है. मेधा हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के सीजन 2 में नजर आई थीं. इस एपिसोड में उनके साथ वरुण धवन और शेरॉन वर्मा भी पैनल में थे. हालांकि, किसी शो में साथ नजर आना दोनों के बीच किसी निजी रिश्ते की पुष्टि नहीं करता है.

ये भी पढ़ें: Nayi Naveli Teaser: यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का खौफनाक राज, दुल्हन को बताया डायन; ‘तुंबाड’ जैसी दिखी मिस्ट्री

समय ने डेटिंग की अफवाहों पर दी थी सफाई

 मेधा को लेकर चल रही चर्चा से पहले समय रैना ने शेरॉन वर्मा के साथ डेटिंग की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी थी. इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान उन्होंने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा था कि यह सिर्फ इंटरनेट की बनाई हुई बात है. फिलहाल, समय रैना और मेधा शंकर के साथ छुट्टियां मनाने या उनके रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रही ये बातें फिलहाल सिर्फ अटकलें हैं.

ये भी पढ़ें:  Bigg Boss Malayalam Vs Bigg Boss Hindi: सलमान खान या मोहनलाल… बिग बॉस होस्ट की फीस में कौन है आगे? आंकड़े कर देंगे हैरान

MORE NEWS