Monsoon Best Places To Visit In Delhi: वीकेंड प्लान रेडी! बारिश में घूमने की दिल्ली की बेस्ट जगहें, हरियाली और ठंडी हवा का मिलेगा मजा
Monsoon Best Places To Visit In Delhi: बारिश के मौसम में घूमने का मजा ही कुछ और होता है. दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो वीकेंड पर शांत और सुंदर जगह के लिए ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं. राजधानी और आसपास कई ऐसी जगहें हैं जहां मानसून की हरियाली, ठंडी हवाएं और खूबसूरत नजारे आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे. दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ प्लान बनाकर इन जगहों का लुत्फ उठा सकते हैं.
संजय वन, नई दिल्ली
नेचर पसंद है तो संजय वन जाएं. मानसून में चारों तरफ हरियाली छा जाती है. पेड़ों वाली पगडंडियों पर वॉक और ट्रैकिंग का मजा लें. पक्षियों की आवाज सुनना अच्छा लगता है. फोटोग्राफी और बर्ड वॉचिंग के लिए भी अच्छी जगह है.
ओखला बर्ड सैंक्चुअरी, नोएडा
यमुना किनारे बनी ओखला बर्ड सैंक्चुअरी बारिश में और सुंदर लगती है. यहां हरियाली और कई स्थानीय-प्रवासी पक्षी दिखते हैं. शहर की भीड़ से दूर सुकून भरे पल बिताने के लिए बेहतरीन जगह है.
इंडिया गेट और कर्तव्य पथ
बारिश के बाद इंडिया गेट और कर्तव्य पथ बहुत खूबसूरत लगते हैं. शाम को ठंडी हवा में घूमें, परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताएं. स्ट्रीट फूड खाएं और फोटो खिंचवाएं. यादगार अनुभव मिलेगा.
लोधी गार्डन
शांत जगह चाहिए तो लोधी गार्डन जाएं. मानसून में हरियाली और रंग-बिरंगे फूल इसकी सुंदरता बढ़ा देते हैं. मॉर्निंग वॉक, योग, पिकनिक और फोटोग्राफी का भरपूर मजा लिया जा सकता है.
गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस
साकेत में यह थीम पार्क लैंडस्केप, फूल, झरने और डिजाइन के लिए मशहूर है. बारिश में माहौल और सुकून भरा हो जाता है. कपल्स, परिवार और दोस्तों के साथ आराम से समय बिताने के लिए अच्छी जगह है.
दमदमा झील, गुरुग्राम
दिल्ली से थोड़ी दूर ड्राइव पर दमदमा झील जा सकते हैं. मानसून में झील का जलस्तर बढ़ने से नजारा खूबसूरत हो जाता है. बोटिंग, कयाकिंग, एडवेंचर और पिकनिक का मजा लें. वीकेंड ट्रिप के लिए लोकप्रिय है.