Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > जन्माष्टमी की रात…3 मुस्लिम युवकों ने किया कांड, मंदिर से लौट रही थी नाबालिग, फिर हुई हैवानियत की हदें पार

जन्माष्टमी की रात…3 मुस्लिम युवकों ने किया कांड, मंदिर से लौट रही थी नाबालिग, फिर हुई हैवानियत की हदें पार

Muzaffarnagar Minor Case: मुजफ्फरनगर में कृष्ण जन्माष्टमी पर नाबालिग हिंदू लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है. यहां समीर, सलमान और वलीम ने 14 साल की लड़की के साथ जबरदस्ती की और मौके से फरार हो गए.

Written By:
Last Updated: September 6, 2026 12:10:16 IST

Mobile Ads 1x1

Muzaffarnagar Minor Case: जन्माष्टमी के दिन 14 साल की लड़की मंदिर में पूजा करने के लिए निकली थी. लेकिन उसे अंदाज़ा नहीं था कि रास्ते में उसका कितना बड़ा खतरा उसका इंतजार कर रहा है. आरोप है कि घर से मंदिर जाते समय तीन युवकों ने उसे जबरदस्ती उठा लिया. इसके बाद उसे कथित तौर पर गांव के ही एक युवक के घर ले जाकर रेप किया गया. पुलिस इस घटना के मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. बाकी दो की तलाश जारी है.

3 मुस्लिम युवकों ने किया रेप

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह घटना 4 सितंबर की रात उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के छपार थाना इलाके के एक गांव में हुई. जन्माष्टमी के मौके पर लड़की मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी. आरोप है कि समीर नाम के एक युवक ने अपने दो साथियों वालिन और सलमान के साथ मिलकर सड़क पर उसका रास्ता रोक लिया. फिर उसे जबरदस्ती वहां से ले जाया गया. परिवार के मुताबिक, तीनों युवक लड़की को समीर के घर ले गए. उसे वहां एक कमरे में बंद कर दिया गया. आरोप है कि समीर ने उस कमरे में नाबालिग के साथ रेप किया. वहीं, जब लड़की काफी देर बाद घर नहीं लौटी तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी. घरवालों का दावा है कि जानी-पहचानी जगहों से लेकर अलग-अलग इलाकों में ढूंढने के बाद समीर का घर मिल गया. वहां से लड़की को लाने के बाद उसने घरवालों को पूरी घटना बताई.

घरवालों ने दर्ज कराई शिकायत 

इसके बाद घरवाले थाने गए और लिखित शिकायत दी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद वलिन और सलमान भाग गए. उनकी तलाश की जा रही है. समीर को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल कस्टडी में भेज दिया गया. घटना की जांच कर रही पुलिस लड़की के बयान समेत कई बातों की जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें:  Nagpur Crime: गर्दन टूटी, आंत फटी, खाना ना बनाने पर पति ने की ऐसी पिटाई; महिला की दर्दनाक मौत

आश्रम के महंत स्वामी यशबीर महाराज ने जारी किया वीडियो 

योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशबीर महाराज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है. वहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने आरोपियों का एनकाउंटर करने और उनके घरों को बुलडोजर से गिराने की भी मांग की. घटना की खबर मिलने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल नाबालिग के परिवार से मिले. उन्होंने परिवार वालों से बात की और उन्हें उनके साथ होने का भरोसा दिलाया. 

ये भी पढ़ें:  Kerala Accident: एक कार से निकाली गई 8 छात्रों की लाश, केरल में दर्दनाक हादसा; दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने

MORE NEWS