Live TV
Search
  • Home>
  • Photos»
  • Gardening Tips: गार्डनिंग का शौक है तो जरूर लगाएं ये खुशबूदार पौधे, इन 7 तरीकों से घर बनेगा महकता गार्डन

Gardening Tips: गार्डनिंग का शौक है तो जरूर लगाएं ये खुशबूदार पौधे, इन 7 तरीकों से घर बनेगा महकता गार्डन

Gardening Tips: घर को खूबसूरत बनाने के लिए महंगे डेकोरेशन आइटम्स की जरूरत हमेशा नहीं होती. अगर घर की बालकनी, छत या छोटी सी जगह में कुछ फूलदार पौधे लगा दिए जाएं तो पूरा माहौल बदल सकता है. खासकर खुशबूदार फूलों वाले पौधे घर में हरियाली के साथ प्राकृतिक खुशबू भी बिखेरते हैं. सुबह खिलने वाले फूल हों या रात में अपनी महक फैलाने वाले पौधे, इनकी मौजूदगी घर को एक अलग ही सुकून देती है. ऐसे पौधे आपके घर को न सिर्फ खुशबूदार बल्कि खूबसूरत भी बनाते हैं.  

Last Updated: September 15, 2026 | 5:45 PM IST
You can plant these - Photo Gallery
1/6

लगा सकते हैं ये पौधे

अगर आप भी अपनी बालकनी या छत को छोटे से महकते गार्डन में बदलना चाहते हैं तो हरसिंगार, जूही, मोगरा, चंपा, मधुमालती और रात की रानी जैसे पौधे अच्छे विकल्प हो सकते हैं. इनमें से कई पौधों को गमलों में भी आसानी से उगाया जा सकता है.

Create a fragrant garden in small pots - Photo Gallery
2/6

छोटे गमलों में बनाएं खुशबूदार गार्डन

कम जगह होने का मतलब यह नहीं है कि आप घर में फूलों का गार्डन नहीं बना सकते. हरसिंगार, जूही, मोगरा, चंपा, दिन का राजा, मधुमालती, मधुकामिनी, रात की रानी, गंधराज और सोन चंपा जैसे पौधों को जगह और जरूरत के हिसाब से लगाया जा सकता है. गमलों के लिए छोटे आकार या बौनी किस्मों का चुनाव करना बेहतर रहता है. इससे पौधे ज्यादा फैलते नहीं हैं और सीमित जगह में भी बालकनी या छत को हरा-भरा रखा जा सकता है. अलग-अलग समय पर खिलने वाले पौधे लगाए जाएं तो लंबे समय तक घर में फूलों की खुशबू बनी रह सकती है.

Take precautions against the sun - Photo Gallery
3/6

धूप का रखें ध्यान

खुशबूदार पौधों को स्वस्थ रखने के लिए धूप का सही संतुलन जरूरी है. गर्मियों में इन्हें दिनभर की तेज और सीधी धूप में रखने से पौधों पर असर पड़ सकता है. सुबह या शाम की हल्की धूप कई पौधों के लिए बेहतर रहती है. अगर आपकी बालकनी या छत पर दोपहर में बहुत तेज धूप आती है तो हरी शेड नेट या किसी दूसरी छायादार व्यवस्था का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे पौधों को तेज गर्मी से कुछ राहत मिलेगी.

Excessive water intake is harmful - Photo Gallery
4/6

ज्यादा पानी है नुकसानदायक

पौधों को हरा-भरा देखकर बार-बार पानी डालना आम गलती है. गमले की मिट्टी जरूरत से ज्यादा गीली रहने पर जड़ें खराब हो सकती हैं और पत्तियां पीली पड़ने या गिरने लगती हैं. इसलिए मिट्टी की नमी देखकर ही पानी दें. पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए समय-समय पर उपयुक्त खाद देना भी जरूरी है. गमले में पानी निकलने के लिए ड्रेनेज होल जरूर होने चाहिए.

'Queen of the Night' will be fragrant at night - Photo Gallery
5/6

रात में महकेगी रात की रानी

अगर आप ऐसा पौधा चाहते हैं जिसकी खुशबू शाम होते ही पूरे आसपास को महका दे तो रात की रानी आकर्षक विकल्प हो सकती है. इसके फूल रात में ज्यादा खुशबू देते हैं. वहीं गंधराज भी अपनी तेज खुशबू के लिए जाना जाता है लेकिन इसकी देखभाल थोड़ी ज्यादा करनी पड़ सकती है. नए गार्डनर्स को ऐसे पौधे लगाने से पहले उनकी खाद, धूप और पानी की जरूरत समझ लेनी चाहिए.

How do you pot a plant? - Photo Gallery
6/6

पौधे में कैसे लगाएं गमला?

नर्सरी से नया पौधा लाने के बाद उसकी जड़ों को अनावश्यक रूप से न छेड़ें. पौधे को सावधानी से पुराने गमले से निकालकर नए गमले में लगाएं और इसके बाद जरूरत के मुताबिक पानी दें. इन चीजों को ध्.ान में रखकर आप पौधों से अपने घर को काफी खूबसूरत बना सकते हैं.

More News