चुटकियों में पलट गयी बाजी! जब जीता हुआ मैच हार गई टीमें, खिलाडियों का शतक भी नहीं आया काम
IPL 2026 Centuries in Losing Cause: आईपीएल 2026 कई रिकॉर्ड्स, कई अनुभवों से भरा है. हर टीम ट्रॉफी जीतने के लिए अपना बेस्ट दे रही है. लेकिन इस बार के आईपीएल में कई बार ऐसा हुआ जब लगा कि ये मैच फलां टीम जीतने वाली है, लेकिन तभी बाजी पलट जाती है और दूसरी टीम मैच जीत जाती है. कितनी बार तो खिलाडियों के शतक लगाने के बावजूद उनकी टीमें हार गयीं. आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ मैचों के बारे में जब खिलाडियों का शतक भी टीम को जीत दिलाने में असफल रहा!
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का शतक
अप्रैल 2026 में हुए राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के शानदार मैच में, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंदों में शतक (103 रन, 12 छक्के, 5 चौके) जड़ाऔर तीसरा सबसे तेज आईपीएल शतक बनाया। हालांकि उनकी रिकॉर्ड तोड़ पारी और गेंदबाज प्रफुल हिंगे के खिलाफ शुरुआती आक्रामक बल्लेबाजी के बावजूद, राजस्थान रॉयल्स सनराइजर्स हैदराबाद से हार गई।
पंजाब किंग्स के खिलाफ के एल राहुल का शतक
25 अप्रैल 2026 के आईपीएल मैच के दौरान केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पंजाब किंग्स के खिलाफ 67 गेंदों में नाबाद 152* रन (उनका छठा आईपीएल शतक) बनाए, जो आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया अब तक का सर्वोच्च स्कोर है. उनके 47 गेंदों में बनाए गए शतक (जो उनके करियर का सबसे तेज शतक था) के बावजूद, पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड 265 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया और दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा.
SRH के खिलाफ रयान रिकेल्टन का शतक
29 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान रयान रिकेल्टन ने SRH के खिलाफ 44 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया और मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. उनकी नाबाद 123 रन की पारी की बदौलत MI ने 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. हालांकि इसके बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा.
पंजाब किंग्स के खिलाफ क्विंटन डी कॉक का शतक
16 अप्रैल, 2026 को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की ओर से क्विंटन डी कॉक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार नाबाद 112* रन बनाए. 60 गेंदों की इस बेमिसाल पारी के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ साई सुदर्शन का शतक
आईपीएल 2025 के ऑरेंज कैप विजेता बी साई सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में कुछ खास शुरुआत नहीं की. गुजरात टाइटंस बनाम आरसीबी मैच में उन्होंने शानदार पारी खेली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 58 गेंदों में शतक जड़ दिया. हालाँकि इसके बावजूद RCB जीत गई और GT को हार का सामना करना पड़ा.